रोशनाबाद में चल रही प्रतियोगिता में देहरादून की टीम को 3-1 दी मात
हरिद्वार। स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ चैंपियन बना। उसने देहरादून की टीम को 3-1 से मात दी। विजेता और उप विजेता टीमों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल अंडर-17 बालक प्रतियोगिता में राज्य के 12 जनपदों सहित कुल 16 टीमों की ओर से प्रतिभाग किया गया। फाइनल मैच श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया। श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ की टीम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम को 3-1 हराकर विजयी प्राप्त की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, कुशा सिंह, सुरेश कुमार, मुकेश चंद्र शर्मा, प्रजापति कुकरेती, शिवम रावत, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।