फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 एक्यूआई, आतिशबाजी से खराब होगी आबोहवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से पहले ही शहर की आबोहवा बार्डर लाइन पर है। धर्मनगरी में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 180 है। एक्यूआई 200 से अधिक पहुंचने ही खराब श्रेणी में आ जाता है। दीपावली पर एक्यूआई का स्तर 300 से अधिक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

हरिद्वार में सामान्य तौर पर श्रद्धालुओं के आवागमन से वाहनों के दबाव अधिक रहता है। इससे हरिद्वार का एक्यूआई कभी अच्छा और संतोषजक श्रेणी में नहीं रहता है। एक्यूआई सामान्य श्रेणी में बना रहता है। मंगलवार को हरिद्वार का एक्यूआई का स्तर 180 रिकार्ड हुआ। जबकि पीएम 10 की स्तर 133 और पीएम 2.5 का स्तर 69 रिकार्ड हुआ। दोनों स्तर मध्यम श्रेेणी में हैं। लेकिन दीपावली पर प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है। पिछले साल दीपावली कोरोनाकाल में मनाई। इसके बाद भी दीपावली पर एक्यूआई 300 पहुंचा था। इस लिहाज से इस साल 300 से अधिक एक्यूआई पहुंचने की आशंका है। उत्तराखंड प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष पवार के मुताबिक हरिद्वार में ऋषिकुल और सिडकुल में प्रदूषण का स्तर नियमित मापा जाता है। सिंह द्वार के पास अस्थायी मापक यंत्र स्थापित किया है। 11 नवंबर तक सिंह द्वार पर यंत्र से प्रदूषण का स्तर मापा जाएगा।
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)
- 0 से 50 के बीच बेहतर
- 51 से 100 के बीच संतोषजनक
- 101 से 200 के बीच सामान्य
- 201 से 300 के बीच खराब
- 301 से 400 के बीच बहुत खराब
- 401 से अधिक गंभीर
क्या है एक्यूआई
एयर क्वालिटी इंडेक्स से प्रदूषण मापा जाता है। इसमें हवा में पीएम-10, पीएम 2.5 में सल्फर डाईआक्साइड, नाइट्रोजन डाईआक्साइड और कार्बन मोनोआक्साइड का स्तर मापा जाता है। दीपावली पर प्रदूषित का स्तर काफी अधिक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

एक्यूआई बढ़ने से स्वास्थ्य पर असर
पीएम 10 और पीएम 2.5 के कण बहुत छोटे होते हैं। सांस लेने पर फेफड़ों तक आसानी से पहुंच जाते हैं। आंखों में जलन होती है। दमे के मरीजों की मुश्किल बढ़ जाती हैं। एलर्जी की शिकायत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें