फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में छठी इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश के स्कूलों के सौ से अधिक स्केटरों ने एडजस्टेबल, क्वैड और इनलाइन कैटेगरी के विभिन्न आयु वर्गों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

न्यू सेंट थॉमस एकेडमी रोशनाबाद में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान और न्यू सेंट थॉमस एकेडमी के डायरेक्टर राहुल पाल ने किया। प्रतियोगिता के अंडर-6 एडजस्टेबल गर्ल्स में यशवी प्रथम, क्वैड बॉयज में नक्श प्रथम, इनलाइन में कार्तिक, गर्ल्स में बनी भट्ट, अंडर-8 बॉयज एडजस्टेबल में अरनव और गर्ल्स एडजस्टेबल में आरोही सिंह विजेता बनीं। क्वैड केटेगरी मैन में युग मांगलिक, गर्ल्स में प्रिशा, इनलाइन कैटेगरी में रुद्र, अंडर-10 एडजस्टेबल गर्ल्स में विहाना ने बाजी मारी।
बालकों में कृष्णा, इनलाइन बालक वर्ग में आयुष्मान भट्ट व आनंद अग्रवाल, क्वैड में अनहद, अंडर-10 बालिका वर्ग में ओनी, अंडर-10 इनलाइन स्केट्स वर्ग में विधिना, अंडर-12 बालक वर्ग में दिव्यम, अंडर-12 एडजेस्टेबल बालिका वर्ग में कृतिका, अंडर-12 बालक इनलाइन वर्ग में आयुष विजेता बने। अंडर-12 बालिका वर्ग इनलाइन में नक्षत्र, अंडर-12 सेमी प्रोफेशनल इनलाइन में ऋषभ, अंडर-14 बॉयज इन लाइन सेमी प्रोफेशनल में मंडरूप, अंडर-16 इनलाइन बालक वर्ग में अर्बन, अंडर-12 गर्ल्स क्वैड स्केट्स में नक्षत्र फर्स्ट रही। अंडर-14 क्वैड बालिका वर्ग में मीमांसा नेगी, अंडर-14 बालक वर्ग एडजस्टेबल कैटेगरी में प्रांजल, अंडर-14 प्रोफेशनल इनलाइन कैटेगरी में सारांश प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 गर्ल्स इनलाइन सेमी प्रोफेशनल में समीक्षा, अंडर-16 बॉयज इनलाइन प्रोफेशनल में कृष्णा, अंडर-16 ब्वाय क्वैड कैटेगरी में सार्थक, अंडर-16 गर्ल्स कोट कैटेगरी में सोनाक्षी, अंडर-16 एक बालक वर्ग में अनमोल प्रथम रहे। इस मौके पर हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के शांतनु मांगलिक, सरोज, आशीष, अभय चौधरी, आशीष चौधरी, प्रियांक शर्मा, संजीव सिंह नेगी, सुमित ठाकुर और वत्सल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें