I
Iएक आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार, आरोपी पंकज पर था 50 हजार का इनामI
Iअक्तूबर 2024 में जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ पंकज एसटीएफ और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 50 हजार के इनामी आरोपी पंकज को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को भी उसका एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी रहा। आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, सफाई नायक की हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली है। वह गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि का गुर्गा है।I
Iएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीते 11 अक्तूबर को जिला कारागार रोशनाबाद से रामलीला मंचन के दौरान कैदी पंकज निवासी गोलभट्टा गंगनहर रुड़की, विचाराधीन बंदी रामकुमार के साथ दीवार फांदकर फरार हो गया था। कुछ समय बाद हरियाणा से रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पंकज फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। हरिद्वार पुलिस के अलावा देहरादून एसटीएफ टीम भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
I
Iबृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम को आरोपी पंकज के बारे में लीड मिली। जिसके बाद रात 12:30 बजे रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, एसएसआई मनोहर सिंह रावत और एसटीएफ के एसआई नरोत्तम बिष्ट टीम के साथ विद्या मंदिर सेक्टर 2 से काली माता जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने पैदल आते हुए एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। तब उसने तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाल प्रदीप बिष्ट भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
I
Iपुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की। तब पैर में गोली लगने से वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घायल को जिला अस्पताल में ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान जेल से फरार 50 हजार के आरोपी पंकज के रूप में हुई। जिला अस्पताल से आरोपी को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।I
Iपत्नी और बच्चों से मिलने आया थाI
Iकुख्यात बदमाश पंकज की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में ससुराल है। अक्तूबर में भी जेल से फरार होने के बाद वह सीधा ससुराल ही पहुंचा था और फिर यहां से रिश्तेदारों की मदद से फरार हो गया था। बृहस्पतिवार की रात भी अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए यहां पहुंचा था, लेकिन रास्ते में ही एसटीएफ और पुलिस ने उसके यहां पहुंचने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर ली थी।I