फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बच्चों ने चीनी मांझे से पतंग न उड़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहर में आए दिन लोगों व पक्षियों के घायल होने पर बच्चों ने चीनी मांझे से पतंग न उड़ाने का संकल्प लिया है। कहा कि वह बाजार से चीनी मांझा खरीदकर नहीं लाएंगे। देसी धागे से पतंग उड़ाएंगे ताकि पतंग उड़ाने का शौक भी पूरा हो जाए और इससे किसी को भी नुकसान न पहुंच सके।
विज्ञापन

I
Iहम बच्चों को चीनी मांझे से सावधान रहना चाहिए। बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए स्वदेशी डोर का ही प्रयोग करना चाहिए। मैं भी देसी धागे से पतंग उड़ाता हूं। प्रशासन को भी चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। -शोएब अंसारी
I
Iमैं अपने दोस्तों से चीनी मांझे से पतंग न उड़ाने के लिए बोलता हूं क्योंकि ये चीनी मांझा बेजुबान पक्षियों के लिए घातक है। मैं चीनी मांझा का बहिष्कार करता हूं। स्वदेशी डोर से पतंग उड़ाना बच्चों के लिए अच्छा है।
विज्ञापन

-शिवांश नेगीI
Iमेरे पापा मुझे चीनी मांझे से पतंग उड़ाने के लिए मना करते हैं। पापा बोलते हैं कि बेटा ये मांझा हानिकारक है, जब भी पतंग उड़ानी है तो सादी डोर से पतंग उड़ानी चाहिए। इसलिए, मैं देसी धागे से ही पतंग उड़ाता हूं।

-ओम नेगी
I
Iचीनी मांझा पतंग उड़ाने में जानलेवा होता है इसलिए मैं और मेरे दोस्त चीनी मांझे से पतंग नहीं उड़ाते हैं। सरकार को भी चीनी मांझे से पतंग उड़ाने वालों की दुकान को बंद कराना चाहिए।
विज्ञापन

-उमर सिद्धिकीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें