परिहवन विभाग की ओर स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए लगाए गए विशेष शिविर में महज नौ वाहन पहुंचे। सभी वाहनों की फिटनेस जांच में सही पाई गई। उन्हें फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।
जनपद में सैकड़ों की संख्या में ऐसे निजी स्कूल हैं जिनमें स्टाफ से लेकर छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल व स्कूलों से घर तक ले जाया जाता है। इन स्कूलों के वाहनों की फिटनेस को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से विशेष दो दिवसीय फिटनेस जांच शिविर लगाया गया है। बुधवार को मात्र नौ स्कूलों के वाहन शिविर में पहुंचे। परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ओर से उनकी फिटनेस चेक की गई। फिटनेस चेक करने के बाद सभी वाहनों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। एआरटीओ (प्रशासन) रश्मि पंत ने बताया कि आठ साल पुरानी गाड़ियों की हर साल और नई से आठ साल तक की गाड़ियों की दो साल में एक बार फिटनेस जांच जरूरी होती है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी शिविर लगाया जाएगा।