फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने एमएनए को घेरा

Sat, 30 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। विधायक निधि से नगर निगम को मिले पेयजल टैंकर के टायर गायब होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर अधिकारी का घेराव किया और उनके कार्यालय में ताले डाल दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमएनए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मालूम हो कि टैंकर के टायर गायब होने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। भाजपाइयों का कहना है कि इसके लिए एमएनए जिम्मेदार और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और एमएनए के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी ने पानी के टैंकरों पहिये निकालने के संबंध में कराई गई जांच रिपोर्ट भाजपाइयों को दिखाई। जिसमें बताया गया कि बरसात में टायर खराब न हों इसलिए उनको उतारकर गैराज में सुरक्षित रखा गया था। भाजपाइयों ने टायर टैंकर में ही लगवाने और टैंकर जन उपयोग में लाने की मांग की। जिसे एमएनए ने मानकर हंगामे पर उतारू भाजपाइयों को शांत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि हमारी मांग भी यही थी कि विधायक निधि के टैंकरों पर पहिये लगाकर उसे जनसेवा में लाया जाए। भाजपाइयों ने चेताया कि दोनों टैंकरों को चालू नहीं किया गया तो वे फिर से आंदोलन छेड़ देंगे। घेराव व तालाबंदी करने वालों में चंद्रकांत पांडेय, अनिल पुरी, विमल साठू, संदीप अरोडा, सुमित लखेडा, गुलशन कुमार, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट , अंकित मल्होत्रा, विदित शर्मा, अनुराग ठाकुर, अमित शर्मा, शशांक, सूरज मल्होत्रा, अजित कुमार, अमित जैन, शंकर शर्मा, अमित भाटिया व अंकित शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें