फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में पिछड़ने पर चार अमीनों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील हरिद्वार के करोड़ों के बकायेदारों से वसूली न करने पर एसडीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने चार अमीनों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जनवरी महीने के अंत तक लक्ष्य पूरा नहीं किया तो उनका वेतन रोकने हुए प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन बकायेदारों से वसूली करने में लगा हुआ है। एसडीएम कुश्म चौहान ने समस्त अमीनों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में चार अमीनों की रिकवरी सबसे कम पाई गई। इस पर चार संग्रह अमीन प्रवीण शर्मा, योगेश कुमार, सौदान सिंह, कुंवर पाल सिंह को नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि जनवरी महीने में प्रत्येक अमीनों को 70 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य दिया है। उन्होंने बताया कि दिए गए समयानुसार यदि रिकवरी पूरी नहीं की गई तो अमीनों के वेतन रोके जाएंगे और रिकार्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें