फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न करने पर भड़के

Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड का कोई भी शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न किए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को स्मार्ट सिटी के लिए आवेदन करने पर भी देहरादून को स्मार्ट सिटी के सूची में शामिल नहीं किया गया है। मामले से गुस्साए कांग्रेसियों केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रानीपुर मोड़ पर एकत्रित हुए। यहां पर कांग्रेसियों ने प्रदेश का शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न किए जाने पर आक्रोश जताते  हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किए जाने के लिए राज्य सरकार ने आवेदन साथ-साथ विस्तृत जानकारी केंद्र सरकार को भेजी थी। लेकिन देहरादून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न करने केंद्र सरकार ने उत्तराखंड खंड की जनता के साथ छल किया है। श्रीकुंज केंद्र पर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। देहरादून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न किए जाने पर कांग्रेस भाजपा के पांच सांसदों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। तेलुुराम प्रधान, डा. संतोष चौहान, ओपी चौहान, राव आफाक अली, भारत तनेजा, तरुण नैय्यर आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर यशवंत सैनी, अशोक उपाध्याय, राजेन्द्र  भंवर, प्रदीप कुमार, इसम सिंह, जगत सिंह रावत, सुमन अग्रवाल, हारून अंसारी, आशीष चौधरी, शिवकुमार कश्यप, हन्नी अग्रवाल, नितिन कौशिक, शिवकुमार सैैनी, भूपेंद्र कुमार, आयुष गोयल, अनुराग, मनोज जाटव, कमेलश छाछर, राजा सिंह, विनीत वालिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें