फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राष्ट्रीय सेवा योजना से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पन्ना लाल भल्ला इंटर काॅलेज का राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूपतवाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों से नशामुक्ति, डिजिटल इंडिया और मतदाता जागरूकता अभियान को विशेष गति देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी त्रिलोक चंद्र ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से स्वयंसेवियों में उत्साह का संचार होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से बच्चों को हर क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर तनु जाटव, मिष्ठी बनर्जी, नितिन कुमार, रोहन धीमान, गौरव कुमार, आदित्य वैध, हर्ष कश्यप, कार्तिक, उज्जवल आदि मौजूद रहे।
वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों की ओर से नशा मुक्त भारत बनाने के लिए रैली और नुक्कड़ नाटक किया। इस मौके पर विद्यालय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमरीश, आचार्य जगपाल, संतोष मलेथा, धीरज, अनुज, कैंप कमांडर स्वयंसेवी जय मजूमदार, अंशिका सक्सेना, गुंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें