फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी शंकर खन्ना का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी शंकर खन्ना का शुक्रवार सुबह सात बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। उनके बड़े भाई अरुण खन्ना पिंकी ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे कनखल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन की खबर से खेल प्रेमियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

कनखल निवासी शंकर खन्ना श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र रहे। उन्होंने प्रयागराज स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज से वॉलीबाल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लिया। वह उत्तर प्रदेश की स्कूल वॉलीबाल जूनियर टीम के कप्तान भी रहे। शंकर खन्ना ने वॉलीबाल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर कई बार स्वर्ण पदक हासिल किए। शंकर खन्ना के छोटे भाई मनोज खन्ना पत्रकार हैं। शंकर खन्ना के पुत्र डॉ. विनायक खन्ना कुमाऊं मंडल के बागेश्वर में राजकीय अस्पताल में चिकित्सक हैं।
शंकर खन्ना के निधन पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन, जूडो कराटे एसोसिएशन, जिला वुशु एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन, टेबल टेनिस एसोसिएशन, प्रेस क्लब हरिद्वार, श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के पदाधिकारियों और श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल की प्रबंध समिति ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें