फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना था नगर निगम भवन, बना डाला कूड़ा वाहन गैराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के नए भवन के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास भले ही हो गया हो, लेकिन निर्माण के नाम पर चार साल में एक ईंट भी नहीं लग पाई। आज भी पुराने और जर्जर हो चुके भवन में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बैठकर काम कर रहे हैं। जहां नया भवन बनना था वहां कूड़ा वाहनों के लिए गैराज बना दिया गया। जहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी कासा ग्रीन के छोटे कूड़ा वाहनों को खड़ा करने के साथ ही मरम्मत की जाती है।
विज्ञापन

भल्ला कॉलेज के समीप टाउन हॉल के बराबर में करीब 13 करोड़ की लागत से नगर निगम का नया भवन का निर्माण किया जाना था। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2018 में तत्कालीन शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने टाउन हॉल के बराबर में नगर निगम के नए भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था। नए भवन में भूमिगत वाहन पार्किंग के अलावा प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण होना था। निर्माण के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये दो चरण और तीन करोड़ का बजट तीसरे चरण में जारी होने का दावा किया गया था।
चार साल बीत गए। मगर नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला। कुछ महीने पहले नए कार्यालय भवन बनने वाले स्थान पर कूड़ा वाहनों का गैराज बना दिया गया।
विज्ञापन

नए भवन कार्यालय का निर्माण के लिए आज तक बजट ही नहीं मिल पाया। जिससे चार साल के अंदर निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया। जगह खाली पड़ी हुई थी। जिससे नगर निगम ने फिलहाल वहां गैराज बनवा दिया। बजट जारी होने पर जब निर्माण शुरू होगा तो गैराज को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अनीता शर्मा, मेयर हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें