एमओयू साइन करते गुरुकुल के अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक प्रोफेसर एमेरिटस दिनेश चंद्र भट्ट।
- फोटो : HARIDWAR
नार्थ ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पारा और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के बीच रिसर्च, कल्चर और हायर एजुकेशन के लिए एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं। अनुबंध ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ और इसमें गुरुकुल के अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक प्रोफेसर एमेरिटस दिनेश चंद्र भट्ट शामिल हुए।
प्रो. दिनेश भट्ट सात से 12 दिसंबर तक ब्राजील में रहे। फेडरल यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय सहयोग कोर्डिनेटर प्रो. जो मार्सेलो ने प्रो. दिनेश भट्ट को एग्रीमेंट डॉक्यूमेंट को प्रदान किया। प्रो. भट्ट ने बताया कि सम्मेलन में जर्मन रिसर्च फाउंडेशन, रूस की चुवाश यूनिवर्सिटी और मैक्सिको की यूजेइडी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रो. भट्ट ने बताया कि समझौता अनुबंध के तहत बायोकॉस्टिक्स, जैवविविधता, हिमालयन इकोलॉजी और मैंग्रोव संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुबंध हस्ताक्षर से शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। एमओयू को सफल बनाने में जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. डीएस मलिक, संकाय के डीन प्रो नवनीत, डीन रिसर्च प्रो आरसी दुबे, ईएआईसी कोऑर्डिनेटर प्रो. वीके सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।