फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों पर रखेगी मानसून पेट्रोलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सीजन शुरू होते ही राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों में घुसने की फिराक में रहने वाले शिकारियों पर नजर रखने के लिए मानसून पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। पहले दिन डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर भी पेट्रोलिंग में शामिल रहे। उन्होंने कर्मचारियों को पेट्रोलिंग करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी, बाघ और गुलदार समेत कई जंगली जानवर रहने के साथ ही पैंगोलीन, सांप, सै जैसे जमीनों के अंदर बिल बनाकर रहने वाले वाले जीव रहते हैं। इसलिए यह जानवर बरसात में बिलों में पानी भरने से बाहर निकलकर आते हैं। दूसरे जंगल में बरसात में झाड़ियां भी घनी हो जाती हैं। इसके कारण जमीनों से बाहर निकलने वाले जंगली जानवरों समेत अन्य का शिकार करने के लिए शिकारी सक्रिय हो जाते हैं।
इसके मद्देनजर राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से मानसून पेट्रोलिंग की जाती है। यह पेट्रोलिंग लगभग 25 किलोमीटर और एक रेंज से दूसरी रेंज के क्षेत्र में जाती है। रविवार को डायरेक्टर साकेत बडोला और डिप्टी डायरेक्टर अमित कुंवर ने पेट्रोलिंग शुरू कराई।
विज्ञापन

अधिकारी धौलखंड से कांसरो रेंज तक पेट्रोलिंग टीम के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने पेट्रोलिंग टीम को शिकारियों पर नजर रखने और जंगली जानवरों से बचने गुर बताए। इस मौके पर हरिद्वार रेंजर विजय सैनी, अनिल पैन्यूली, अनुराग शर्मा, शीतल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें