फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल व लैपटॉप चुराने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मोबाइल और लैपटॉप चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से पुलिस ने लैपटॉप भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि देवनगर रावली महदूद निवासी श्रवण अग्निहोत्री ने बीते 11 मार्च को शिकायत देकर बताया था कि उसके घर से चोरों ने चार मोबाइल और लैपटॉप चोरी कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। बीते 11 जुलाई की रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद सत्यम उर्फ बंटी निवासी किरता मार्केट रोशनाबाद को रोशनाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के पास के पास से लैपटाप भी बरामद कर लिया है। सत्यम ने बताया कि लैपटॉप उसने अपने साथी नूर निवासी एल्पस कॉलोनी के साथ मिलकर चुराया था। उसने बताया कि अन्य माल व मोबाइल नूर के पास हैं। थान प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सत्यम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
-------
लोहे की रॉड और मोमबत्ती के साथ चोर पकड़ा
हरिद्वार। पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी करने के इरादे से घूम रहे आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से लोहे की रॉड और अधजली मोमबत्ती भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि चेतक पर तैनात आरक्षी सुनील नौटियाल और बालकराम रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने रामदेव की पुलिया के पास एक युवक को खोके के पास छिपे देखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी तलाशी के दौरान एक लोहे की रॉड और अधजली मोमबत्ती मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हिमांशु निवासी अवंतिका बाई स्कूल के पास हनुमानगढ़ी कनखल बताया। उसने बताया कि वह चोरी करने के इरादे से घूम रहा था। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें