फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता चौकीदार का शव मिला, गुलदार के हमले की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता चौकीदार का शव शनिवार को नदी किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला। ग्रामीणों एवं पुलिस के मुुताबिक चौकीदार की मौत गुलदार के हमले से हुई है। उधर, वन विभाग ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ी आनेकी निवासी ताराचंद (40) पुत्र अमीचंद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में चौकीदारी करता था। 26 जनवरी की शाम को आखिरी बार उसे गांव में देखा गया था। 27 जनवरी सुबह परिजन खेत में खाना लेकर आए थे लेकिन वह खेत में दिखाई नहीं दिया था। इससे परिजनों को चिंता सताने लगी। शाम तक भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की जिससे शनिवार को उसका शव नदी किनारे पड़ा हुआ मिला।
ग्रामीणों का कहना कि ताराचंद पर गुलदार ने हमला किया है जिससे उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर सिडकुल की कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि ताराचंद की पत्नी और तीन बच्चे दिल्ली में रहते हैं। मृतक आनेकी गांव में अपनी मां के साथ रहता था। डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गुलदार के हमले की आशंका नहीं दिखाई दे रही है। अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर, चौकी प्रभारी रघुवीर रावत ने बताया कि मृतक के गले को किसी जानवर ने नोंचा है। उसकी आंखें भी नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें