बहादराबाद। जयपुर में पांच से आठ दिसंबर तक आयोजित वाईएसएए राष्ट्रीय स्तर नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में डीपीएस विद्यालय दौलतपुर बहादराबाद हरिद्वार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र आरव गिरी ने अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। कक्षा ग्यारह की छात्रा अंशुल गिरी ने अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदकों को अपने ने किया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक पीयूष जैन, अजय जैन, प्रो. वाइस चेयरमैन विकास गोयल, प्रधानाचार्य पूनम, पवन सैनी आदि मौजूद रहे।