फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनखल को नशा मुक्त बनाने को चलाया मेगा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को क्षेत्र में मेेगा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 24 जगहों पर लगाए गए कैनवास पर बुजुर्ग, युवाओं, महिलाओं व बच्चों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र के नशा मुक्त बनाने के लिए जगजीतपुर के 24 स्थानों पर हस्ताक्षर महाअभियान चलाया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों के द्वारा संयुक्त रुप से ड्रग्स जैसी गंभीर समस्या का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया गया। रविवार को दोपहर 2 बजे से पांच बजे तक ड्रग्स (स्मैक) के विरुद्ध 24 जगह हस्ताक्षर महाअभियान चलाया। इस दौरान हस्ताक्षर करने आए जागरूक लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में नशा संपूर्ण देश के लिए एक अभिशाप बना हुआ है। जिससे हरिद्वार भी अछूता नहीं है। कार्यक्रम के संयोजन प्रवीण शर्मा ने कहा कि नशे में फंसे लोगों को हर संभव तरीके से समझा कर उन्हें नशे की दलदल से बाहर निकालने में हर कोई सहयोग करें। महा अभियान में रविंद्र शर्मा, हिमांशु राजपूत, नितिन गौतम, राममोहन शर्मा, तरुण चौधरी, पवन पंत, विक्रांत वशिष्ठ, रजत त्रिपाठी, वासुदेव, अंकित शर्मा, अनुज कुमार, दीपक गोनियाल, गजरेश कुमार, अरनव प्रधान, विकास प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें