फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक निकला छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला। एक मोटर मैकेनिक ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से कानून के हाथ छात्रा के गुनाहगार तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की आठवीं में पढ़ने वाली 12 वर्ष की छात्रा 5 दिन पहले ट्यूशन के लिए जा रही थी। रास्ते में एक युवक उसे ट्रांसपोर्ट नगर ले गया और सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था। छात्रा के बदहवास हालत में घर पहुंचने पर परिवार को बच्ची के साथ हुई हैवानियत का पता चला। दिनदहाड़े दुष्कर्म की घटना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी थी। कई दिनों तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के साथ ही आसपास के थाना कोतवाली की पुलिस को भी आरोपी की धरपकड़ में लगाया गया। इस बीच पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और 250 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की। आखिरकार पुलिस आरोपी रमजानी निवासी जमालपुर कला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मैकेनिक का काम करता है। आरोपी शादीशुदा है और उसकी 1 साल की बेटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय समेत आला अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन वह अपने पुराने मालिक से मिलने गया था। रास्ते में छात्रा को देख उसके अंदर का शैतान जाग गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें