फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर पति के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर आयुक्त की शिकायत पर पुलिस ने मेयर के पति एवं कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राजेश शाह के अनुसार, नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि चार अगस्त को वह अपने कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्यों को निपटा रहे थे। इसी दौरान मेयर के पति एवं कांग्रेस नेता अशोक शर्मा निवासी कनखल अपने साथ 20 कार्यकर्ताओं को लेकर जबरन उनके कार्यालय में घुस आए। अशोक वहां पड़ी कुर्सी पर बैठ गए जबकि बाकी लोग खड़े रहे। नगर आयुक्त का आरोप है कि वह मेयर के पति से शांति से बात कर रहे थे, लेकिन अचानक अशोक शर्मा उग्र हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अनुचित शब्द भी कहने लगे। कार्यालय के अंदर ही उनके साथ आए लोग उनके उकसाने पर नारेबाजी करने लगे। यही नहीं, आधे घंटे तक उन लोगों ने कोई काम नहीं करने दिया और कोविड गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया। पूरी घटना नगर आयुक्त के कार्यालय के भीतर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि धारा 147 बलवा, धारा 353 सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, समेत आपदा अधिनियम की धाराओं में मेयर के पति अशोक शर्मा व 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें