फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापर्व छठ को लेकर सजने लगा बाजार

विज्ञापन
छठ पर्व पर दुकान पर लगा सामान । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आस्था का पर्व छठ आठ नवंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत आठ नवंबर को नहाय खाय के साथ होगा। लिहाजा रविवार से बाजारों में एक बार फिर से ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर दुकानें सजने लगी हैं। उसके बाद लोग छठ को लेकर पूजन सामग्री, सूप-दउरा सहित पीतल के बर्तनों की छिटपुट खरीदारी शुरू कर देंगे। सात से नौ नवंबर तक बाजार फिर से गुलजार हो जाएगा। लोक आस्था के पर्व छठ में बांस से बने सूप और दउरा की काफी मांग रहती है। बाजार में कई तरह के सूप और दउरा मिल रहे हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में सूप 70 से 150 रुपये, जबकि दउरा 140 से 250 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं कई लोग हर वर्ष की खरीदारी से बचने के लिए पीतल की सूप और लोटे ही खरीद लेते हैं। वहीं दीपावली के अलावा छठ में भी सूखे मेवे की मांग रहती है। लोग सूखे मेवे में काजू और किशमिश की ज्यादा खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें