फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कबीर गेेस्ट हाउस के संचालक ने यात्री को मनपसंद कालगर्ल उपलब्ध नहीं कराई थी। इसके बाद यात्री व संचालक में कहासुनी हो गई थी और संचालक ने यात्री अंकित की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने खून से सनी चादर, सीसीटीवी कैमरे की डीवीरआर होटल का रजिस्टर, 20 हजार की रकम बरामद की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के विल्वकेश्वर रोड पर पांच सितंबर की सुबह एक युवक का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को 10 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी रमेश गेस्ट हाउस संचालक फरार चल रहा था। पुलिस ने जब आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि अंकित का उससे मनपसंद कॉलगर्ल न भेजने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने अंकित की हत्या कर दी थी। अंकित की हत्या करने के बाद रमेश को उसके बैग से 50 हजार रुपये भी मिले थे। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जेल भेजे गए आरोपियों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में पुलिस की मदद की थी। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि रमेश पुत्र छोटे लाल निवासी मोहल्ला मिर्जापुर किरतपुर बिजनौर हाल निवासी हनुमंत पुरम कनखल को बैरागी कैंप क्षेत्र से पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें