फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद मध्य प्रदेश की एक महिला से देवबंद के व्यक्ति ने हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक मध्य प्रदेश निवासी 31 वर्षीय महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वर्ष 2020 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर सहारनपुर के देवबंद कस्बा निवासी संदीप गिरी से हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए पहले फेसबुक मैसेंजर पर और उसके बाद मोबाइल पर बात करनी शुुरू की। संदीप ने खुद को अविवाहित बताया था। इसके साथ ही संदीप ने उससे शादी का वादा भी किया था।
महिला का आरोप है कि संदीप ने उसे 25 नवंबर को मध्य प्रदेश से हरिद्वार बुलाया। इसके बाद रेलवे स्टेशन से उसको लेकर एक होटल में चला गया। आरोप लगाया कि संदीप ने बिना सहमति के उसका शारीरिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि 26 नवंबर को आरोपी संदीप उसेहरकी पैड़ी पर छोड़कर बिना बताए कहीं चला गया। जिसके बाद पीड़िता आरोपी के बताए पते पर पहुंची। वहां जाकर पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।