फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 कुंतल दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक, लगा भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रावण मास चलने वाली विशेष शिवोपासना संपन्न होने पर संतों ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के साथ 11 क्विंटल दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक और 151 लड्डुओं का भोग लगाया। इस मौके पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की भव्य झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि संतों द्वारा की गई कठिन साधना समस्त विश्व का कल्याण करती है। स्वामी कैलाशानंद गिरि श्रावण मास कठिन शिवोपासना कर राष्ट्र कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से समस्त विश्व में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि ने कहा कि संतों का जीवन धर्म की रक्षा एवं संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए होता है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि पिछले कई वर्षों से मानव कल्याण के लिए कठिन शिवोपासना करते हैं।
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महादेव की कृपा और संतों के आशीर्वाद से आज भारत का पूरे विश्व में अलग स्थान है। इस दौरान बाबा हठयोगी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महंत निर्मलदास, स्वामी केशवानंद, महंत कमलदास, लालबाबा, स्वामी अनुरागी महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेशदास और अनुराग वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें