फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एतिहासिक, पैराणिक एवं धार्मिक स्थलों की जीवंत प्रदर्शनी

विज्ञापन
विद्या मंदिर स्कूल भेल सेक्टर-5 में वार्षिक प्रदर्शनी में छात्राओं की और से बनाए गए मॉडल । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर-5 में वार्षिक प्रदर्शनी लगाई गई। बीएचईएल ईएमबी अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नीरज दवे ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कशिश और आसिफा के मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

वार्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भारत की ऐतिहासिक इमारतों संसद भवन, इंडिया गेट सहित धार्मिक और पौराणिक महत्व के केदारनाथ मंदिर की अनुकृति प्रदर्शित की। प्रदर्शनी में विज्ञान और सामाजिक जीवन से जुड़े अनेक सुंदर मॉडल बनाए। नीरज दवे ने कहा कि प्राइमरी कक्षाओं में विद्यार्थी आज्ञाकारी होते हैं। मिडिल कक्षाओं में कुछ लापरवाह हो जाते हैं, लेकिन बड़ी कक्षाओं में आते ही भविष्य और करियर के प्रति गंभीर हो जाते हैं। शिक्षकों के प्रति उनका सम्मान भाव बराबर बना रहता है। नीरज दवे ने प्रदर्शित पेंटिंग, रंग और कला की थीम की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार त्यागी, केपी सिंह, पीके डोभाल, अनीता दत्ता, विनीत जैन, अनूप गोयल और एचएस माहरा मौजूद रहे। संचालन एसके त्यागी एवं इरा गुप्ता ने किया। आदित्य सिंह, सक्षम शर्मा, अंश राय, प्रियांशु ध्यानी, हरमन और आसिफ के मॉडल को द्वितीय व दर्पण सरन के मॉडल को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में स्लोगन प्रतियोगिता हुई। लक्की (प्रथम), राहुल दुबे (द्वितीय) और तनिष्का नेगी को (तृतीय) स्थान मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में उदय राज (प्रथम), प्रशांत मौर्या (द्वितीय), वैष्णवी सक्सेना को (तृतीय) और निबंध प्रतियोगिता में तनिष्का नेगी को प्रथम, काजल को द्वितीय, लविता भट्ट को तृतीय स्थान मिला। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रिया वर्मा, अर्श प्रवीन, आरती तिवारी, सारिका, दीपा बिष्ट एवं ऋषभ राणा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें