फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 18 सिलिंडरों में कम मिली गैस, पूर्ति वाहनों चालकों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलिंडरों से कटौती करने का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आपूर्ति विभाग की ओर से की गई औचक चेकिंग में 18 घरेलू गैस सिलिंडरों में कम गैस मिली। इससे सत्य इंडेन गैस सर्विस रोशनाबाद के दाे पूर्ति वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम ने क्षेत्र निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सत्य इंडेन गैस सर्विस रोशनाबाद के दो पूर्ति वाहनों की ओर से नवोदय नगर चौक पर गैस का वितरण किया जा रहा है। निरीक्षण टीम की ओर से दोनों वाहन चालकों से पूछताछ की गई। वाहन चालकों की ओर से बताया गया कि वाहनों में कुल 68 घरेलू गैस सिलिंडर हैं।
सभी सिलिंडरों को नीचे उतारकर उनका वजन कराया गया। जिनमें से 18 घरेलू गैस सिलिंडरों का वजन मानक से कम पाया गया। यह सभी 18 गैस सिलिंडर जब्त कर श्री बालाजी भारत गैल सर्विस शिवालिक नगर की सुपुर्दगी में दे दिए गए। वाहन चालक विकास कुमार और वाहन चालक नवीन कुमार जगजीतपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एजेंसी प्रबंधन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देव चंद, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश और पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें