हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के सहदेवपुर बिजलीघर के गांव अहमदपुर ग्रंट में ऊर्जा निगम की ओर से कैंप लगाकर बिजली बिल जमा किए। इस दौरान चेकिंग अभियान चलाकर 40 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे। कैंप में ऊर्जा निगम की ओर से करीब चार लाख रुपये का राजस्व वसूल किया। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर अंकुश लगाना और बकाया वसूली करना था। अवर अभियंता सुमित त्यागी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बकाया बिल जल्द जमा करें।