फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहादराबाद में कांवड़ियों ने रोका मार्ग, पुलिस की सूझबूझ से टला विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को कस्बा बहादराबाद के काली मंदिर तिराहे पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। धनौरी मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का कांवड़ियों ने विरोध करते हुए मार्ग रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बैरिकेड के पास मौजूद पुलिस टीम ने कांवड़ियों से बातचीत की। करीब 15 मिनट तक चली वार्ता के बाद पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। सहमति बनने पर पैदल कांवड़ियों को धनौरी मार्ग से सुरक्षित रवाना किया गया, जबकि भारी वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरिद्वार-रुड़की हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि पुलिस की सूझबूझ, संयम और त्वरित कार्रवाई से मामला बिना किसी विवाद के सुलझ गया। यातायात जल्द ही सामान्य हो गया और कांवड़ यात्रा भी निर्बाध रूप से जारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें