काली माता मंदिर पर गिरा बोल्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार हुई बारिश के कारण हरिद्वार में भीमगोड़ा रोड स्थित काली मंदिर पर पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए। इस कारण मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र में एहतियात देखते हुए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं, मंदिर की चोटी को सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।