फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरवाष्टमी पर भक्तों ने मंदिर पहुंचकर किए भैरव बाबा के दर्शन

विज्ञापन
भैरव अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यज्ञ से पूर्व मौजूद श्रद्धालु । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
धर्मनगरी में भैरव अष्टमी श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान भैरव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन कर श्रीफल अर्पित किया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में काल भैरव के नाम से भोग लगाए गए।
विज्ञापन

श्रीकाल भैरव अष्टमी के अवसर पर टिबड़ी फाटक स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर हिंदू रक्षा सेना के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक स्वामी मोतीराम ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति काल भैरव की पूजा अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि भगवान काल भैरव धन और यश की कामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर हिंदू रक्षा सेना के जिला अध्यक्ष अभिनव भारद्वाज, अरुण शर्मा, गौरव भारद्वाज, अविनाश पांडे, प्रदीप त्यागी, अनिल गुप्ता, संजय शर्मा आदि शामिल रहे।
प्राचीन हनुमान घाट हनुमान मंदिर पर महंत रविपुरी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भैरव अष्टमी मनाई। इस मौके पर अंकित पूरी पुष्पेंद्र शर्मा आयुष बालमुकुंद नवीन नीरज शर्मा पंकज भरत गोपाल पटवर अनिल कुमार रमन अलका उमा , चिराग आशु मयंक मुकुल अमन हिमांशु अंकुर पीयूष जाटव आदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी एवं प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी ने कहा कि भगवान काल भैरव साधना संकटों का हरण करने वाली होती है। कनखल स्थित भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी ने कहा कि सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले भैरव बाबा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, स्वामी सुरेशानंद, महंत महेश पुरी, पूर्व विधायक रामयश सिंह भाजपा नेता कन्हैया खेवड़िया, कमलेश सिंघल, समाजसेवी रामसागर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें