फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान की पत्नी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पत्नी के साथ ट्रेन से देहरादून ससुराल जा रहे सीआरपीएफ के जवान की पत्नी का पर्स चोरों ने चुरा लिया। जवान की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पर्स में सोने और चांदी के आभूषण थे।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के मुुताबिक यूपी के शाहजहांपुर के मोहल्ला महमंद जलालनगर, आवास विकास रोड निवासी अजहरउद्दीन सीआरपीएफ में हैं। अजहरउद्दीन ने शिकायत देते हुए बताया कि वह छह अगस्त को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से जनता एक्सप्रेस से अपनी पत्नी राबिया के साथ देहरादून अपनी ससुराल जा रहे थे। इस दौरान जब ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रुकी तो उन्होंने किसी यात्री के साथ अपनी सीट को बदल लिया। अजहरउद्दीन ने बताया कि इस दौरान कुछ मिनटों के लिए उनकी आंख लग गई। जब आंख खुली तो देखा कि उनकी पत्नी का पर्स गायब था। पर्स में एक जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, गले में पहनने वाला सोने का पैंडल, पत्नी के चांदी के बिच्छुवे व बच्चे के हाथ के चांदी के कड़े और मोबाइल फोन था। इसके साथ ही पर्स में पत्नी राबिया का आधार कार्ड और 3000 रुपये की नकदी भी थी। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें