गांव बादशाहपुर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता ।
- फोटो : HARIDWAR
गांव बादशाहपुर में कृषि विभाग की ओर से रवि किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शेषराज सैनी ने आत्मा परियोजना के तहत अनुसूचित जाति एवं सामान्य जाति के किसानों को चारा काटने की मशीन, गेहूं बुवाई की मशीन और स्प्रे मशीन आदि कृषि यंत्र वितरित किए। किसानों से सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सोमांश गुप्ता ने किसानों को जैविक खेती और भूमि में मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी। किसानों को सरकार और विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। कृषि विभाग के विकास खंड प्रभारी बीर सिंह एवं ब्लाक बहादराबाद के तकनीकी प्रबंध मोनू कुमार व सहायक कृषि अधिकारी प्रमोद चौहान ने किसानों को जैविक फसलों की पैदावार बढ़ाने और फसलों में बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताए। कृषि विज्ञान केन्द्र धनौरी के डॉ. नीलकांत ने किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने और फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताए। गोष्ठी की अध्यक्षता किसान सूरत सिंह सैनी और संचालन किसान देशराज सैनी ने किया। इस दौरान सागर सैनी, नीशू सैनी, दीपक सैनी, आशीष सैनी, मोहित सैनी, सुशील सैनी, ऋषिपाल चौहान, विपिन सैनी, नवीन सैनी, नकुल सैनी, बुद्ध सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह, करण सिंह, विनोद सैनी, सतीश सैनी, श्याम कुमार आदि किसान मौजूद रहे है।