फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के साथ टहल रही युवती से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई व बहन के साथ रात के समय टहल रही युवती के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्रता की। अभद्रता करने वाले एक युवक को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर कर दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती रात दस बजे अपने चचेरे भाई व सगी बहन के साथ जटवाड़ा पुल पर टहल रही थी। युवती का आरोप है कि बाइक सवार तीन युवक आए और उसकी चुनरी खींचने के साथ ही अभद्रता करने लगे। जब युवती के चचेरे भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौच की।
युवती व उसकी बहन ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। इस दौरान दो आरोपी वहां से भाग गए। जबकि एक को बाइक समेत पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आसिफ निवासी लाल मंदिर ज्वालापुर बताया। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें