फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ काटकर हो रहा अवैध निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की जमीन पर अवैध निर्माण हटवाते वन विभाग के कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पहाड़ काटकर राजाजी टाइगर रिजर्व की जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रेंजर ने टीम के साथ पहुंचकर ध्वस्त कर दिया। साथ ही एक विवादित निर्माण को भी रुकवा दिया। अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व आबादी क्षेत्र से लगा हुआ है। इसलिए राजाजी की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों की नजर बनी रहती है। कुछ क्षेत्रों में अवैध निर्माण भी कर लिए गए हैं। जिनके मामले कोर्ट में चल रहे हैं। बुधवार को हिलबाइपास मार्ग पर खड़खड़ी क्षेत्र से सटे हुई राजाजी की जमीन के पहाड़ को काटकर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया। दीवार खड़ी करके टीनशेड भी डाल दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर रेंजर विजय कुमार सैनी टीम के साथ अवैध निर्माण स्थल पर पहुंचे। टीम से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा इसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की ओर सेअवैध निर्माण करने की शिकायत आई। आरोपी जमीन अपने नाम होने के दस्तावेज दिखा दिए, लेकिन राजाजी की जमीन पर अवैध निर्माण होने की आशंका पर रेंजर ने फिलहाल जांच होने तक निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। रेंजर ने बताया कि जमीन संबंधी दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। अगर दस्तावेजों के विपरीत निर्माण हो रहा होगा तो उसे भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें