फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आईबी के एसपी पर उनके चालक ने चलाई गोली, एम्स रेफर

Sat, 21 Nov 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन

कहासुनी के बाद कार्यालय में घुसकर तमंचे से चलाई गोली

माथे को छूकर निकली गोली, हालत खतरे से बाहर, चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कार्यालय में एसपी पर गोली चला दी गई। आरोप है कि एसपी सीपी नौटियाल से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे चालक ने कार्यालय में घुसकर तमंचे से फायर किया। गोली एसपी के माथे के पास से छूकर निकल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए तमंचा बरामद कर लिया है।
घटना शनिवार दोपहर की है। कनखल स्थित आईबी कार्यालय में एसपी बैठे हुए थे। बताया गया कि अस्थायी चालक विनोद नेगी किसी बात को लेकर एसपी से नाराज चल रहा था। अचानक वह तमंचा लेकर कार्यालय में पहुंचा और एसपी पर फायर झोंक दिया। गोली उनके माथे के पास से छूकर गुजर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल एसपी को बंगाली अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अस्पताल में एसपी का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल अधिकारी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
- नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें