फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: संघ और गायत्री परिवार का कार्य ईश्वरीय, मोहन भागवत बोले- भारत के पास दुनिया की हर चिंता का समाधान

Sat, 21 Nov 2026 07:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित शताब्दी समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संघ और गायत्री परिवार के कार्यों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत के पास विश्व की समस्याओं और चिंताओं का समाधान है। आने वाले समय में दुनिया में सनातन का उत्थान होगा।
विज्ञापन
गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल विश्व गायत्री परिवार की माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष समारोह में पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ और गायत्री परिवार का कार्य ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने कहा कि भारत के पास चिंता के सभी उपाय हैं लेकिन विश्व को भारत नहीं चाहिए। क्योंकि वह भारत के बड़ा होने से डरता है। मगर विश्व को भारत एक दिन चाहना ही होगा।

आरएसएस के संर संघचालक ने कहा कि सभी को सावधान रहना है। ईश्वरीय कार्य के लिए लगे रहना है। अगर हम एक कदम चलेंगे तो भगवान हमें 10 कदम बढ़ाएंगे जिस प्रकार से गायत्री परिवार शताब्दी समारोह मना रहा है उसी प्रकार संघ के भी 101 वर्ष पूरे हो गए हैं। लेकिन, यह बहुत मुश्किल होता है। किसी संगठन के आयाम को कायम रखते हुए 100 वर्ष पूर्ण करना और भी कठिन हो जाता है।

ये भी पढे़ं...मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए सीएम योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

विज्ञापन


उन्होंने कहा विश्व में सनातन का उत्थान होगा इसकी चिंता और चिंतित होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, 20 साल पहले हम क्या देखते थे और अब क्या देखते हैं। बस परिस्थितियों को देखकर डरना नहीं है। वर्तमान विश्व अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि हनुमानजी पूरी दुनिया के सेवाभावी कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं जिस प्रकार उन्होंने स्वयं को रामकार्य में समर्पित किया उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता को सनातन संस्कृति और समाज निर्माण के कार्य को समर्पण के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें