फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर मासिक बैठक आयोजित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने एसएसपी से बुजुर्गों की सुरक्षा और अधिकार हनन की समस्याएं दूर करने के लिए मासिक बैठक करने की मांग की है। साथ ही एसएसपी की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद भी कानूनी सहायता न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत से वरिष्ठ नागरिकों ने मुलाकात कर कोतवाली ज्वालापुर में मासिक समीक्षा बैठक करने का निवेदन किया था ताकि उनके उत्पीड़न, अधिकार हनन और शोषण की समस्याओं को लेकर कार्रवाई कर कानूनी सहायता मिल सके। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया था, लेकिन इसको आज तक मूर्त रूप नहीं दिया गया है। इसका परिणाम भूपतवाला में दरवाजे के सामने से कार हटवाने को कहने पर युवकों ने वरिष्ठ नागरिक की पिटाई कर दी। अहबाबनगर ज्वालापुर में बेटे ने बूढ़े माता-पिता की पिटाई कर मकान खाली करने की चेतावनी दी है। जमालपुर कलां में दामाद के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। इस तरह की तमाम घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। हरिद्वार क्षेत्र के बुजुर्ग दंपती इन घटनाओं पर पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने से परेशान हैं। वे अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें