फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कनखल में अवैध वसूली और धमकी देने में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी, दूध और राशन विक्रेताओं से सामान लेकर नहीं देता था रुपये
विज्ञापन

तीन हत्या समेत 22 मामलों में नामजद है आरोपी, पुलिस ने जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र की रविदास बस्ती में दुकानदारों और छोटे कारोबारियों से अवैध वसूली करने और विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या के तीन मामलों समेत कुल 22 प्राथमिकी दर्ज हैं। सोमवार को दो अलग-अलग शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविदास बस्ती निवासी देवानंद मंडल और आनंद कुमार ने 25 अक्तूबर को शिकायत देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाला अमित कटारिया आए दिन दुकानदारों और सामान की आपूर्ति करने वालों से सामान ले लेता था। रुपये मांगने पर वह चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

आरोप है कि वह शराब पीने के लिए ई-रिक्शा और टेंपो चालकों, फड़-ठेली संचालकों व स्टैंड वालों से भी अवैध रूप से पैसे मांगता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है। अमित कटारिया को 14 और 24 अक्तूबर को भी शांतिभंग में हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया था। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से इसी तरह की गतिविधियों में शामिल हो गया।
विज्ञापन


शिकायतों के आधार पर कोतवाली कनखल में दो अलग-लग रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। आरोपी लोगों के बीच यह भी कहता था कि वह तीन हत्याएं कर चुका है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमित कटारिया के खिलाफ हत्या के तीन, गैंगस्टर एक्ट का एक, अवैध वसूली के तीन, छेड़छाड़ के दो, एनडीपीएस एक्ट का एक, अवैध हथियारों के चार, गुंडा एक्ट के दो, शराब तस्करी के दो, मारपीट व आगजनी के दो और धारा 110 जी के तहत दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें