फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा: धामी

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर सीसीआर भवन में अधिकारियों की बैठक लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के शुरूआती दौर में हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दो साल बाद 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रा में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। सरकार की ओर से इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को सीसीआर भवन के सभागार में कांवड़ तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों से कांवड़ यात्रा की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट पूछी। सीएम ने समन्वय के साथ यात्रा तैयारियां पूरी कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ियों के शुरुआती दलों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत और यात्रा सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा देवभूमि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हरिद्वार के अलावा यात्रा रूट से जुड़े अन्य जिलों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु कराना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर भंडारे और टेंट लगते हैं। उन सभी की व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाबा के भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। उनकी यात्रा सरल और सुरक्षित हो सके। समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आनंद वर्द्धन, डीपीजी अशोक कुमार, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें