प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में श्रवण कुमार झा को अध्यक्ष, अश्वनी अरोड़ा को निर्विरोध महासचिव मनोनीत किया गया। इनके साथ ही 18 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल, सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा, संजीव शर्मा की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा, महासचिव अश्विनी अरोड़ा के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेंद्र हर्ष, धर्मेंद्र चौधरी, प्रो. पीएस चौहान, डा. मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा, दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवर सहित 19 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कार्यकारिणी के एक सदस्य देवेंद्र शर्मा ने नाम वापस लिया जिससे अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। रामचंद्र कनौजिया, आदेश त्यागी, संजय आर्य, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, सुदेश आर्य नामित सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में चुने गए।