पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता हरीश रावत प्रदेश की जनता को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। जनता ही नहीं खुद हरीश रावत भी इसे बखूबी जानते हैं। त्रिवेंद्र ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हुलिया बदलने वाला जादूगर बताते हुए कहा कि उनको आध्यात्म का अर्थ तक नहीं पता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन होटल गॉडविन में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जो कांटे बोए हैं उनको वही चुभ रहे हैं। चुभते रहेंगे। हरीश रावत के प्रदेश की जनता से संवाद करने के बयान का जिक्र करते हुए त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हरीश रावत अच्छा नाटक कर लेते हैं। इस नाटक को जनता और वह खुद भी अच्छी तरह जानते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के देहरादून कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के सवाल पर त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि वह गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। उनको आध्यात्म का अर्थ ही नहीं पता है। पता होता तो दिल्ली के कूड़ों के ढेर की तुलना उत्तराखंड की नंदा देवी से कभी नहीं करते।