फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षी जिले से बाहर निकल प्रगति पथ पर बढ़ेगा हरिद्वार: गोयल

विज्ञापन
सीसीआर टावर में अधिकारियों की बैठक लेते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आकांक्षी जनपद हरिद्वार विकास के पथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के सुझाव पर जनपद में जल्द ही एक टूरिस्ट विलेज बनाया जाएगा। जिससे पर्यटकों के बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए साधन विकसित हो सकेंगे।
विज्ञापन

एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देशभर के आकांक्षी जनपद में चल रहे विकास कार्य के लिए सभी केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। उन्हें देश के आकांक्षी जिलों में हरिद्वार दिया गया। जहां उन्होंने जनपद के विकास यात्रा जाना है। जिसमें देखा है कि कैसे और किस प्रकार से जिले में विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में पिछले 4 साल में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई से लेकर सभी क्षेत्रों में आमूल चूल विकास कार्य हुए हैं। इसमें चाहे गंगा को स्वच्छ रखने का काम हो या फिर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से दिए गए आंकड़ों से साफ है कि जितने विकास कार्य हरिद्वार आकांक्षी जनपद में हुए हैं। वह कल्पना से बाहर हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से उन्हें सुझाव दिया गया है कि जनपद में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए एक ऐसा टूरिस्ट विलेज बनाया जाए। जिसमें पर्यटकों के लिए हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम जैसे उत्पाद एक ही जगह उपलब्ध हो सकें। इसके लिए वह राज्य सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद जल्द ही टूरिस्ट विलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में विकास कार्य कागजों में नहीं, धरातल पर हो रहे हैं। जिसका असर हरिद्वार में देखने को मिला है। इनका आमजन को लाभ भी मिल रहा है। इस मौके पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला महांत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें