फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने में पिछड़ा हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने में हरिद्वार जनपद पिछड़ गया है। चार माह बाद भी योजना की स्थिति यह है कि 46 प्रतिशत बच्चों के हाथों में टैबलेट नहीं पहुंचे हैं। जबकि 13 फीसदी बच्चों के खातों में तो टैबलेट खरीदने के लिए पैसा ही शिक्षा विभाग के अफसर नहीं पहुंचा सके हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए टैबलेट योजना शुरू की थी। योजना के तहत बच्चों को टैबलेट खरीदने के लिए 12-12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। योजना की शुरूआत जनपद में भी तत्कालीन सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से टैबलेट देकर की गई थी। जिले के 7137 विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए पैसा दिया जाना है। अप्रैल तक केवल 59 प्रतिशत बच्चों के खातों में ही पैसा पहुंच सका था।
शासनस्तर पर हुई समीक्षा में हरिद्वार में योजना की धीमी चाल पर कड़ी नाराजगी जताई गई थी। जिससे अधिकारियों को योजना में तेजी लाते हुए पैसा ट्रांसफर कर टैबलेट देना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने पैसा ट्रांसफर करने में करने की प्रक्रिया की गति बढ़ाई। छह मई तक 86.90 प्रतिशत बच्चों के खातों में विभाग पैसा पहुंचाने में तो सफल हो गया है। इसके बाद भी छात्रों ने टैबलेट नहीं खरीदा। अभी तक भी लगभग 3283 बच्चों के पास टेबलेट नहीं पहुंच सके हैं। जबकि अभी भी करीब 928 छात्र-छात्राओं के खातों में पैसा ही नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं भी हो चुकी संपन्न
इस योजना का मकसद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाना था। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। लेकिन शिक्षा विभाग की हीलाहवाली के चलते टैबलेट नहीं मिल सका है। इंटर की परीक्षा पास करने वाले बच्चे स्कूल से निकल जाएंगे। जिससे उन्हें पैसा देकर टैबलेट खरीदवाने के लिए दबाव बनवाना मुश्किल हो जाएगा।
बच्चों के बैंक खातों की डिटेल एकत्र करने और उनके खातों में आई गड़बड़ी के कारण समय से धनराशि नहीं पहुंच सकी। पर अब पैसा पहुंचाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सभी बच्चों को अतिशीघ्र टैबलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। प्रधानाध्यापकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि जिनके खातों में पैसा पहुंच रहा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से टैबलेट खरीदवाकर रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

- नरेश हल्दिया, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें