स्नान के लिए पुलिस बल की तैनाती
- अपर पुलिस अधीक्षक 04
- पुलिस उपाधीक्षक 17
- निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष 17
- उप निरीक्षक 57
- महिला दारोगा 20
- हेड कांस्टेबल 58
- कांस्टेबल 315
- महिला कांस्टेबल 57
यातायात संचालन के लिए ड्यूटी
- टीआई 02
- दारोगा 03
- हेड कांस्टेबल 13
- कांस्टेबल 57
- फ्लड़ दल 01 प्लाटून
- बीडीएस/श्वान दल 03 टीम
- अग्निशमन 02 फायर टेंकर मय यूनिट
चार सुपर जोन, 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र
गंगा दशहरा स्नान और निर्जला एकादशी पर्व स्नान के लिए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन और 37 सेक्टर में बांटा गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों पर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। घाटों पर तैनात पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करेंगे। डीएम विनय शंकर पांडेय ने सीएमओ डॉ. खगेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि अमावस्या स्नान पर्व की तरह ही चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस खड़ी की जाएं। अस्पतालों में पर्याप्त जीवन रक्षक दवाएं और अन्य अवस्थापना संबंधी सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं।