उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के अधिवेशन में पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। शाखा अध्यक्ष रहे धन सिंह नेगी को सर्वसम्मति से प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। जबकि शाखा अध्यक्ष अशोक हरदयाल को चुना गया।
बुधवार को नगर निगम समीप जल संस्थान के जल कल अभियंता कार्यालय परिसर में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के अधिवेशन संरक्षक धन सिंह नेगी और सलाहकार भारत सिंह रावत को चुना गया। जबकि शाखा अध्यक्ष अशोक हरदयाल, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष नत्थी सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रवीण सैनी, प्रचार सचिव दिनेश चौहान, संगठन सचिव संजय शर्मा, संप्रेक्षक सौरभ चौहान, कार्यालय सचिव अमित गोयल, संयुक्त सचिव दीवाकर को चुना गया।
प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्रांतीय स्तर पर उठाते हुए समाधान कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। कर्मचारियों का उत्पीड़न बरदाश्त नहीं होगा। शाखा अध्यक्ष अशोक हरदयाल व प्रवीण सैनी ने कहा कि जल संस्थान और जल निगम के एकीकरण को लेकर जल्द एक आंदोलन किया जाएगा। प्रांतीय स्तर पर बैठक होने के बाद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री रमेश बिंदोला, मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी, संयुक्त मोर्चा के सलाहकार चंद्रबल्लभ गैरोला, महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत, प्रांतीय मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा आदि शामिल रहे।