फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आदेशों पालन नहीं मानने वाले गुरुजी की लगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ट्रांसफर के आदेशों का पालन नहीं करने वाले मास्साहब की क्लास लगाई गई। जिसमें गुरुओं की ओर से अपनी फरियाद सुनाई गई, लेकिन, उनके तर्क सिरे से खारिज कर दिए गए। शिक्षकों को तबादले के आदेश मानने ही होंगे। आदेशों का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन जारी नहीं किए जाएंगे। अनुशासनात्मक कार्रवाई भी अलग से होगी।
विज्ञापन

हर साल शिक्षकों के अनिवार्य वार्षिक और अनुरोध के आधार पर तबादले किए जाते हैं। इनमें शिक्षकों को सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम स्कूलों में स्थानांतरित किया जाता है। पिछले साल 31 जुलाई 2024 को जिले में वार्षिक अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर किए गए थे, लेकिन, बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के छह शिक्षकों की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) आशुतोष भंडारी के तबादले के आदेशों को छह माह बाद भी नहीं माना गया है। आदेश होने के बाद भी गुरुजी पुराने स्कूलों में ही जमे हुए हैं, जबकि नए कार्य स्थालों में उनका इंतजार किया जा रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के उप शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों पर नजर टेड़ी कर ली है। उन्होंने स्थानांतरित हुए विद्यालयों में ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किया था। इन्हें उप शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए थे।
अनुरोध और वार्षिक अनिवार्य तबादले को नहीं मानने वाले गुरुजी की उप शिक्षा अधिकारी बहादरबाद बृजपाल सिंह राठौर ने क्लास लगाई। शिक्षकों की ओर से तबादले को रोकने के लिए समस्याएं बताई, लेकिन उप शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को मार्च में नए स्थानों पर ज्वाॅइन करने के सख्त निर्देश दिए है। कहा कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले अध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उनका वेतन भी जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जब किसी अध्यापक का ट्रांसफर उच्चाधिकारियों की ओर से कर दिया जाता है तो उसका पालन करना चाहिए, लेकिन अनुरोध के आधार पर तबादले को नहीं मानना गंभीर विषय है। अध्यापकों को नए सत्र से पहले तबादले हुए स्थलों पर ज्वाइनिंग देने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-बृजपाल सिंह राठौर, उप शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें