फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: महिला कांवड़ यात्री के सिर और हाथ पर चढ़ाई कार, पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कर रही थी आराम

Wed, 26 Feb 2025 02:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

गंभीर रूप से घायल होने पर गोमती देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा जल लेने आए यात्रियों के परिवार की एक महिला पर चालक ने कार चढ़ा दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है। 23 फरवरी को दिनेश पुत्र हरि सिंह निवासी पिपरवाला थाना धनारी जिला संभल यूपी अपने भाई व परिवार के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। अंधेरा होने के कारण पंतद्वीप पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आराम करने लगे। सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक कार ने दिनेश के भतीजे की पत्नी गोमती देवी के सिर व दाएं हाथ पर कार चढ़ा दी। कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आवास बनाने वालों के लिए धामी सरकार ने खोले छूट के द्वार, सपना होगा साकार, जानें कैसे मिलेगा फायदा

गंभीर रूप से घायल होने पर गोमती देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें