फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर महासभा ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती और अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्राट मिहिर भोज के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। सम्राट मिहिर भोज ने अपने शासनकाल के दौरान अनेक मंदिरों का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर ने अपने शासन काल में विदेशी आक्रांताओं को देश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। अफगानिस्तान से लेकर वर्तमान बंगाल तक फैले राज्य में शासन किया। राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि जयंती पर समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें। शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए कार्य करें। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज का उत्थान नहीं हो सकता। इस दौरान धनसिंह गुर्जर, संजीव चौधरी, विजय कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें