फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्रियों की तरह सकार भी बदल जाएगी: अनिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मायापुर क्षेत्र स्थित एक होटल में हुई कांग्रेस की बैठक में वार्ड 9 ब्रह्मपुरी के कई लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा जैसे-जैसे मुख्यमंत्री बदल रही है वैसे ही 2022 में सरकार भी बदल जाएगी।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में रोजगार के अवसर खत्म हो गए। महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है। पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल और अनुसूचित विभाग के नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। रोजाना कई लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर की कीमतों में आग लगी है। इस दौरान संगम शर्मा, सुमित भाटिया, पार्षद राजीव भार्गव, दीपक कोरी, मुनेश राजा, गोपाल कोरी, विक्की कोरी, हरविंद, मुकेश दुबे, पुष्पा देवी, नेहा देवी, मंजू देवी, श्याम गुप्त, जुमा पाथोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें