हरिद्वार। धर्मनगरी के सभी प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण पुरानी समस्या है, लेकिन दीपावली नजदीक आते ही समस्या ने विकराल रुप धारण कर लिया है। दुकानदारों ने सारा सामान सड़क पर सजा दिया और पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। बाजरों में दिनभर जाम की स्थिति बन रही है और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
दीपावली के नजदीक आते ही सड़कों पर पूरी तरह से कब्जा हो चुका है। व्यापारी वर्ग ने कई कई फुट तक अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण करने में फड़-रेहड़ी वाले भी पीछे नहीं है। यदि कोई खरीददार दुकान पर आता है तो वो अपना दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़क पर ही पार्क कर रहा है। इससे जाम लग रहा है। यह स्थिति कनखल, ज्वालापुर, हरिद्वार क्षेत्र के सभी बाजारों की है। शाम के समय बाजारों में ज्यादा भीड़ उमड़ने के बाद स्थिति ज्यादा खराब हो जाता है। इन बाजरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने अतिक्रमण को लेकर चुप्पी साधी हुई है। यही स्थिति रही तो त्योहार के दिन बाजार से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
इनका कहना है
अतिक्रमण नहीं होने देंगे। संबंधित कोतवाली पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस एक्ट के तहत अतिक्रमण करने पर कार्रवाई भी करेंगे।
नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी